Move to Jagran APP

सरकार नगर निगम चुनावों के लिए तैयार : कविता जैन

नगर निकाय मंत्री व जिला कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षा कविता जैन का कहना है कि सरकार नगर निगम के चुनावों के लिए तैयार है। जैसे ही चुनाव आयोग घोषणा करेगा, तुरंत चुनाव करवा दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 01:22 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 01:22 AM (IST)
सरकार नगर निगम चुनावों के लिए तैयार : कविता जैन
सरकार नगर निगम चुनावों के लिए तैयार : कविता जैन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निकाय मंत्री व जिला कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षा कविता जैन का कहना है कि सरकार नगर निगम के चुनावों के लिए तैयार है। जैसे ही चुनाव आयोग घोषणा करेगा, तुरंत चुनाव करवा दिए जाएंगे। वह भाजपा नेता वरुण बत्तरा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बात कर रही थी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दी जा रही आपत्तियों को दूर करना चुनाव आयोग का कार्य है। हर कोई तो संतुष्ट नहीं किया जा सकता। सरकार जनता के हितों को देखते हुए उनकी भलाई के लिए कई प्रकार की योजनाएं ला रही है, जिसका लाभ आम आदमी को होगा। बरसात के कारण जो भी नुकसान हुआ है या सड़कें टूटी हैं। उस पर कार्य कराया जाएगा। ताकि लोगों को दिक्कत न हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी, अशोक मेंहदीरत्ता, रोजी मलिक आनंद, हंसराज बतरा, लवली बजाज, कशिश भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.