बातों से नहीं मत से चुनी जाती है सरकार : गर्ग
जागरण संवाददाता यमुनानगर अपनी पसंद की सरकार। अच्छी नीतियां लागू करवाना। ये बातों से नही
जागरण संवाददाता, यमुनानगर
अपनी पसंद की सरकार। अच्छी नीतियां लागू करवाना। ये बातों से नहीं होता, इसके लिए मत डालना पड़ता है। ये अधिकारी हर मतदाता के पास है। जागरूकता के अभाव और आलस्य में कुछ लोग मत नहीं डालते। इस दिन आराम करते हैं या फिर पिकनिक के लिए निकल जाते हैं। यह कहना है शास्त्री कॉलोनी निवासी उद्योगपति राम निवास गर्ग का। उनके मुताबिक वोटिग के दिन सबसे पहले वोट डालने जाते हैं। उसके बाद दूसरे काम करते हैं। हम सभी को अपनी वोट की ताकत को समझना होगा। संविधान ने हमें स्वेच्छा से मत डालने का अधिकार दिया है। उनका परिवार व रिश्तेदार भी हर बार अपनी वोट डालने जाते हैं। चुनाव आयोग ने वोटिग के दिन अवकाश भी मत डालने के लिए घोषित किया है। वोट नहीं डालने वाले ही पछतावा करते रहते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से मत का इस्तेमाल करने की अपील की है।