कुíसयों के पास खुद पहुंचे राज्यपाल, सात स्वतंत्रता सैनानी और 35 वीरांगनाओं को किया सम्मानित
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तेजली स्टेडियम में हुआ। इसमें राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने सात स्वतंत्रता सेनानियों, 35 युद्ध वीरांगनाओं, ¨हदी आंदोलन के 10 आंदोलनकारियों, आपातकाल में जेल में रहे 39 लोगों को सम्मानित किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तेजली स्टेडियम में हुआ। इसमें राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने सात स्वतंत्रता सेनानियों, 35 युद्ध वीरांगनाओं, ¨हदी आंदोलन के 10 आंदोलनकारियों, आपातकाल में जेल में रहे 39 लोगों को सम्मानित किया। ऐसी पहली बार हुआ है जब सम्मान देने खुद राज्यपाल कुर्सियों तक पहुंचे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले जिले के पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, खिलाड़ी और समाज सेवियों समेत 26 लोगों को सम्मान दिया गया। कृषि एवं किसान कल्याण और शिक्षा विभाग का सम्मानित होने से वंचित रहा। यह चर्चा का विषय भी रहा
-----
अन्न उत्पादन में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान : सोलंकी
राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने कहा कि आजादी के आंदोलन का उद्देश्य केवल अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंकना नहीं था। खुद को सदियों के कुशासन से मुक्ति दिलाने, गरीबी, अज्ञानता को मिटाने, साप्रदायिकता और जातिगत पूर्वाग्रहों से मुक्ति पाने के लिए ही स्वतंत्रता की कामना की थी। हम 71 सालों से इन विसंगतियों से लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान भारत अपने बलबूते पर न केवल अपने पैरों पर खड़ा हुआ है, बल्कि विश्व की सैन्य और आíथक महाशक्तियों में शुमार हो गया है। प्रगतिशील सोच, प्रतिभा और मेहनत के बूते विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, औद्योगिक उत्पादन, विदेशी निवेश, शिक्षा, खेल, कृषि, परिवहन आदि हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन गया है। अन्न उत्पादन में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में तीसरे स्थान पर है। हरियाणा अब केरोसिन मुक्त व खुले में शौच मुक्त राज्य बन चुका है।
------
6623 अटल सेवा केंद्रों से ई सुविधा
नहरों, सड़कों और रेलमार्गों का मजबूत जाल बिछा है, उद्योग धंधे फल-फूल रहे हैं। बिजली संयंत्र स्थापित हो चुके हैं, मेट्रो रेल का विस्तार हो रहा है। ओवर ब्रिज व फ्लाई ओवर बन चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उच्चकोटि के संस्थान व विश्वविद्यालय खुल चुके हैैं। प्रदेश में 135 ई-दिशा केंद्रों और 6623 अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से 281 ई-सेवाएं दी जा रही हैं। नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए सीएम ¨वडो के माध्यम से तीन लाख 94 हजार शिकायतों का समाधान किया गया है। गांवों में 1712 ग्राम सचिवालय स्थापित किए गए हैं और 170 से अधिक गांवों में वाई-फाई सुविधा भी दी जा रही है।
--------
हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचा :
राज्य में ¨लगानुपात 928 हो गया है। बेटियों के लिए 151 रूटों पर अलग-अलग बसें चलाई जा हैं। विकास व प्रगति का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 5 लाख 15 हजार एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए हैं।