Move to Jagran APP

हड़ताल खत्म होते नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेगी सरकार

गत वर्ष 18 दिन चली रोडवेज की हड़ताल में अपनी सेवाएं देने वाले अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। जल्द ही सभी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रोडवेज ने सभी के लिए प्रशंसा पत्र प्रिट करवाए हैं। एक-दो दिन में सभी कर्मचारियों को बुलाकर ये सम्मान दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 08:00 AM (IST)
हड़ताल खत्म होते नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेगी सरकार
हड़ताल खत्म होते नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेगी सरकार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गत वर्ष 18 दिन चली रोडवेज की हड़ताल में अपनी सेवाएं देने वाले अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। जल्द ही सभी कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रोडवेज ने सभी के लिए प्रशंसा पत्र प्रिट करवाए हैं। एक-दो दिन में सभी कर्मचारियों को बुलाकर ये सम्मान दिया जाएगा। 282 कर्मचारियों ने दी थी अपनी सेवाएं:

loksabha election banner

गत वर्ष 16 अक्टूबर को रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी थी। हालांकि इस हड़ताल में सभी कर्मचारियों ने हिस्सा नहीं लिया था। दो दिन की यह हड़ताल 18 दिन तक चली थी। हड़ताल को खत्म करने को लेकर सरकार की कर्मचारियों के साथ कई बार बातचीत हुई लेकिन बात नहीं बनी। हड़ताल के कारण सैकड़ों बसें रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी हो गई थी। तब रोडवेज में अनुबंध आधार पर चालकों-परिचालकों को रखा था। उस दौरान आनन-फानन में 135 चालकों व 135 परिचालकों के अलावा 12 मैकेनिकों को काम दिया गया था। वर्कशाप में खड़ी बसों को लेकर ये कर्मचारी रूट पर गए जिस कारण हड़ताल से जूझ रहे लोगों को राहत दी थी। हड़ताल खत्म होते ही चली गई थी नौकरी :

मामला कोर्ट में चले जाने के बाद रोडवेज की हड़ताल दो नवंबर को खत्म हो गई थी। इसलिए रोडवेज ने अनुबंध पर रखे गए सभी कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया था। नौकरी से निकाले जाने का अनुबंधित कर्मचारियों ने विरोध किया था। क्योंकि हड़ताल के दौरान इन कर्मचारियों ने सरकार का सहयोग किया था इसलिए उन्हें अब सम्मानित किया जाएगा। 18 दिन की हड़ताल में ऐसा समय भी आया था जब प्राइवेट स्कूल बसों को चलाया गया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों से भी बसों को चलवाया गया। प्रशंसा पत्र दिया जाएगा : लेखराज

रोडवेज जीएम लेखराज का कहना है कि हड़ताल के दौरान सरकार का सहयोग करने वाले कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जल्द ही उन्हें प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.