Move to Jagran APP

श्रम कानून में किए बदलाव वापस ले सरकार: शर्मा

उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश गुजरात सरकार ने तीन वर्ष के लिए श्रम कानून निलंबित किए। इन कानूनों को तुरंत बहाल किया जाए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 04:55 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:11 AM (IST)
श्रम कानून में किए बदलाव वापस ले सरकार: शर्मा
श्रम कानून में किए बदलाव वापस ले सरकार: शर्मा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: श्रम कानून में बदलाव का श्रमिकों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। सरकार को बदलाव वापस लेना चाहिए। यह बात भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रोशनलाल शर्मा ने बुधवार को संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात सरकार ने तीन वर्ष के लिए श्रम कानून निलंबित किए। इन कानूनों को तुरंत बहाल किया जाए, नहीं तो श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। श्रमिक सौ वर्ष पीछे की स्थिति में चला जाएगा। संघ दूसरे राज्य जा रहे मजदूरों को खाद्य सामग्री बांट रहा है। लॉकडाउन में मजदूरों के हितों में कार्य कर रहा है। बैठक में शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। सरकार को मजदूरों के आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर नियम बनाने चाहिए, ताकि वह अपने परिवार का गुजारा कर सके व बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके। प्रशासन का मजदूरों की मदद करने के लिए धन्यवाद किया। प्रशासनिक अधिकारी व विधायक घनश्याम दास दिन-रात मजदूरों की सेवा में लगा हुआ है। इस मौके पर मनीष, राजेंद्र कुमार, रामतीर्थ यादव, संजीव कांबोज, विजय कांबोज, अशोक कुमार, अनिल कुमार, मोहनलाल गौरी, करनैल सिंह, ऋषिपाल, शिवदयाल उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.