बिना पर्ची और खर्ची के दे रहे नौकरियां : कंवर पाल
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है।
संवाद सहयोगी, प्रतापनगर : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। यह बात विधानसभा स्पीकर कंवर पाल ने कहे। शुक्रवार को उन्होंने अशोक वालिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौरान प्रताप नगर के लीलुखान, अलीहसन, शकील, खुर्शीद, आशिक, उस्मान, सलीम, मतलूब व इस्लाम ने भाजपा में आस्था जताई। इसी प्रकार कुटीपुर गांव में किरण पाल और शीशपाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युसूफ, फुरकान, आसिफ, इमरान, इसरार, साहिल, अफजल, वसीम, रजत, रवि और टोनी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा की मनोहर सरकार ने 20 हजार सरकारी नौकरियां बिना पर्ची और बिना खर्ची के दी हैं। इससे युवा वर्ग के साथ-साथ हर वर्ग के लोगो में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी विश्वास के कारण दूसरी राजनीतिक पार्टियों में घुटन महसूस कर रहें कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबों का शोषण किया है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा भंगेड़ा, पूर्व विधायक लीला राम कैथल, सरपंच प्रवीण अग्रवाल, प्रीतम अग्रवाल, कमलेश ढांडा, हरपाल शर्मा, राजबीर सिंह, महामंत्री विजय सिगला, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व अन्य उपस्थित थे।