Move to Jagran APP

महिला सम्मान के मामले में सरकार ने लिए बड़े फैसले : चौहान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : महिला सम्मान एवं सुरक्षा पर सरकार के फैसले की चौतरफा सराह

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:57 PM (IST)
महिला सम्मान के मामले में सरकार ने लिए बड़े फैसले : चौहान
महिला सम्मान के मामले में सरकार ने लिए बड़े फैसले : चौहान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

महिला सम्मान एवं सुरक्षा पर सरकार के फैसले की चौतरफा सराहना हो रही है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि मनोहर सरकार के इस बड़े फैसले से जहां एक ओर महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी वहीं दूसरी ओर आपराधिक मामलों में कमी आएगी। सरकार के महिला सम्मान व सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम की आसपास के राज्यों में भी खूब सराहना हो रही है। उन्होंने ने बताया कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे थे। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सुरक्षा के लिए 10 बड़े फैसलों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा में किसी भी व्यक्ति पर महिला से छेड़खानी या बलात्कार का आरोप लगने पर आरोपियों की राशन छोड़ सभी सरकारी सुविधाएं बंद होंगी। निर्दोष पाए जाने पर सभी सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने दुर्गा शक्ति एप भी लांच किया है। इस एप जरिये बटन दबाते ही सूचना 1091 पर पहुंच जाएगी। इसके बाद दुर्गा शक्ति बल घटनास्थल पर पहुंच जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.