छह माह के बच्चों दें पौष्टिक आहार : बबीता
जागरण संवाददाता यमुनानगर महिला और बाल विकास विभाग जगाधरी ग्रामीण सर्कल की भोजपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नाप्राशन दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:56 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : महिला और बाल विकास विभाग जगाधरी ग्रामीण सर्कल की भोजपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नाप्राशन दिवस मनाया गया। सर्कल सुपरवाइजर बबीता सैनी ने बताया कि सभी महिलाओं के बच्चों के साथ बुलाया गया। छह माह के बच्चों को पोषाहार दिया गया। इसमें सूजी की खीर, दाल का पानी, पतला दलिया दिया। महिलाओं को पोषाहार दिवस का महत्व बताया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि इसके साथ पपीता, आलू भी दिया जा सकता है। इस आहार से बच्चों का स्वास्थ्य सही रहता है। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर, महिलाएं उपस्थित रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें