जिलास्तरीय खो-खो में ठसका की लड़कियों ने बाजी मारी
बिलासपुर में संपन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में लड़कियों की खो-खो में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठसका की लड़कियों ने जीत ली है। इस टीम ने फाइनल में जगाधरी खंड को कड़े संघर्ष में 5-4 से हराकर जीत हासिल की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 01:38 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 01:38 AM (IST)
संवाद सहयोगी, साढौरा : बिलासपुर में संपन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में लड़कियों की खो-खो में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठसका की लड़कियों ने जीत ली है। इस टीम ने फाइनल में जगाधरी खंड को कड़े संघर्ष में 5-4 से हराकर जीत हासिल की। इसी विद्यालय की अंडर 14 लड़कियों की खो-खो जिला स्तरीय प्रतियोगिता पहले ही जीतकर राज्य स्तरीय खेलों में प्रवेश कर चुकी हैं। एक ही स्कूल की दो टीमें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलना साढौरा खंड और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें