Move to Jagran APP

समूह गायन प्रतियोगिता में जीएनजी की छात्राएं प्रथम

गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज में संगीत विभाग की ओर से सरदार गुरु वचन सिंह साहनी की पुण्य स्मृति में राज्यस्तरीय शब्द गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:13 AM (IST)
समूह गायन प्रतियोगिता में जीएनजी की छात्राएं प्रथम
समूह गायन प्रतियोगिता में जीएनजी की छात्राएं प्रथम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज में संगीत विभाग की ओर से सरदार गुरु वचन सिंह साहनी की पुण्य स्मृति में राज्यस्तरीय शब्द गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसमें अंबाला, करनाल, शाहाबाद और यमुनानगर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 24 टीमों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। गुरु वाणी की पवित्र वाणी के साथ शब्द ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई। समूह गायन में गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज में प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन करनाल द्वितीय और गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर तृतीय स्थान पर रहा। एकल गायन में गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज में प्रथम आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद द्वितीय व गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन करनाल तृतीय तथा गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.