Move to Jagran APP

लड़कियां हर क्षेत्र में अग्रणी, शिक्षा की वजह से यह संभव हुआ : कंवरपाल

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक मानव के लिए जरूरी है। शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन में नैतिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत होती है। शिक्षा से ही मनुष्य आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनता है। जिन छात्र-छात्राओं को डिग्रियां मिली हैं। वह जीवन में आगे बढ़ेंगे और ऊंचे पदों पर सुशोभित होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 07:30 AM (IST)
लड़कियां हर क्षेत्र में अग्रणी, शिक्षा की वजह से यह संभव हुआ : कंवरपाल
लड़कियां हर क्षेत्र में अग्रणी, शिक्षा की वजह से यह संभव हुआ : कंवरपाल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक मानव के लिए जरूरी है। शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन में नैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत होती है। शिक्षा से ही मनुष्य आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनता है। जिन छात्र-छात्राओं को डिग्रियां मिली हैं। वह जीवन में आगे बढ़ेंगे और ऊंचे पदों पर सुशोभित होंगे। यही उनकी ओर से इन छात्रों को शुभकामनाएं हैं। मंत्री कंवरपाल डीएवी ग‌र्ल्स कॉलेज में 56वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि आज लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणीय है। चाहे वह शिक्षा, संगीत, सिनेमा या फिर तकनीकी क्षेत्र। यह सब शिक्षा की वजह से ही संभव हो सका है। कई क्षेत्रों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा और देश का नाम रोशन किया। अब शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां भी हर बाधा को पार करके उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विभा गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय की 279, वाणिज्य संकाय की 273, कला संकाय की 96 छात्राओं को स्नातक की उपाधि से नवाजा गया। वहीं एमएससी की 33, एमकॉम की 38 व एमए की 53 छात्राओं को स्नातकोत्तर की उपाधि दी गई। इस दौरान डिग्रीधारकों को अपनी शिक्षा एवं डिग्री के सदुपयोग की प्रतिज्ञा दिलाई। मंच संचालन हिदी विभागाध्यक्षा डॉ. विश्वप्रभा ने किया। गणित विभाग से संगीता गोयल, बायो साइंसि•ा विभागाध्यक्षा डॉ. सुनीता कौशिक व डॉ. नीना बजाज दीक्षांत समारोह की कनवीनर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.