यमुनानगर में कॉलेज की बिल्डिंग से गिरकर छात्रा की मौत, हादसे को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
यमुनानगर में एक छात्रा की कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता शहर के एमएलएन कॉलेज की छात्रा थी। घटना के तुरंत बाद छात्रा को एक पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
By AgencyEdited By: Amit SinghPublished: Fri, 02 Dec 2022 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 05:54 PM (IST)
यमुनानगर, एएनआई: यमुनानगर में एक छात्रा की कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता शहर के एमएलएन कॉलेज की छात्रा थी। घटना के तुरंत बाद छात्रा को एक पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
यमुनानगर सिटी पुलिस के एसएचओ कवलजीत सिंह ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली कि एक छात्र कॉलेज की इमारत से गिर गई है। एसएचओ ने बताया कि, लड़की को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वो एमएलएन कॉलेज की छात्रा थी। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें