Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ.. से गूंजा वातावरण

श्री शिव गणपति सेवा नगरखेड़ा और श्री राधा कृष्ण सखी मंड की ओर से मंदिरों पर चल रहे गणपति महोत्सवों का गुरुवार को गणपति विसर्जन के साथ समापन हो गया। उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति विसर्जन के लिए आयोजित शोभायात्राओं में भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 08:55 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ.. से गूंजा वातावरण
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ.. से गूंजा वातावरण

संवाद सहयोगी, साढौरा : श्री शिव गणपति सेवा नगरखेड़ा और श्री राधा कृष्ण सखी मंडल की ओर से मंदिरों पर चल रहे गणपति महोत्सवों का गुरुवार को गणपति विसर्जन के साथ समापन हो गया। उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति विसर्जन के लिए आयोजित शोभायात्राओं में भाग लिया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों की गूंज रही। बैंडबाजे की धुनों पर श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर धूमधाम से गणपति को विदा किया। शोभायात्राओं में भव्य झांकियां सजाई गई थीं। मौके पर मौके पर सतपाल शर्मा, सुधीर भल्ला, जसमेर सैनी, नरेंद्र बक्शी, तरुण बक्शी, गगन गोयल, सुधीर जंगु आदि मौजूद थी। दुखों को हरने वाले हैं भगवान गणपति : कटारिया

loksabha election banner

रादौर : ब्राह्माण धर्मशाला में गणपति के दीवानों की ओर से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगरपालिका पार्षद व भाजपा नेता भगवतदयाल कटारिया मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गणेश जी की अराधना की। वहीं धार्मिक गीतों के धुन पर श्रद्धालु कार्यक्रम में जमकर नाचे। कटारिया ने कहा कि भगवान गणेश भक्तों के दुख हरने वाले है। सच्चे मन से उनक आराधना करने पर भक्तों के बिगडे काम संवरते हैं। इस अवसर पर एडवोकेट पुनीत गर्ग, सूनीत गर्ग, गगन शर्मा, सुबोध कुमार, अंकित गुप्ता, सुमित शर्मा, अंकुश गुप्ता आदि मौजूद थे।

गणपति उत्सव जाति-पाति से ऊपर : गर्ग

प्रतापनगर : सजी पालियों में बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु भगवान गणपति की पालकियां लेकर बहादुरपुर यमुना घाट पर पहुंचे। महिलाएं बच्चे सभी-गणपति बापा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ गाते हुए गुलाल उड़ाते हुए नहर किनारे पहुंचे। आरएसएस के जिला प्रमुख मुकेश गर्ग एडवोकेट ने कहा कि गणपति उत्सव जाति पाति से ऊपर उठकर सर्व समाज का आयोजन है। अपनी समृद्ध परंपराओं को मजबूत बनाए रखना है। इस अवसर पर सरपंच रविद्र कुमार, नरेश सिगला, सरपंच प्रवीन अग्रवाल, मोहन वर्मा, महीपाल रोहिला, प्रियांशु मित्तल, नरेश कुमार, जयकरण आदि उपस्थित रहे।

सामूहिक गणपति विसर्जन का कार्यक्रम आज बहादुरपुर गांव के यमुना मंदिर में रखा गया। 27 गांव से गणपति प्रतिमाएं भगत ढोल नगाड़ों व रंग गुलाल उड़ाते हुए लेकर मंदिर पहुंचे। विश्व हिदू परिषद खंड जगाधरी व विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के भाई अशोक चौधरी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक गणपति विसर्जन के दौरान खिजराबाद से लेकर यमुना मंदिर बहादुरपुर तक भक्तों की भारी भीड़ जमा थी। विश्व हिदू परिषद के अंबाला विभाग अध्यक्ष जयकरण ने कहा कि विश्व हिदू परिषद धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। इस अवसर पर स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक मुकेश गर्ग, आचार्य बाबु राम शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक चौधरी, जिला मंत्री राजेन्द्र, मातृशक्ति से सरपंच सुमन , दुर्गा वाहिनी से जिला संयोजिका राधा रानी, सह संयोजिका संगीत आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.