पॉलिसी देने के नाम पर डॉ. कविता छाबड़ा से एक लाख की ठगी
पॉलिसी देने के नाम पर बिलासपुर रोड स्थित छाबड़ा अस्पताल की डॉ. कविता छाबड़ा से एक लाख रुपये की ठगी हो गई। ये पैसे नोएडा के आइसीआइसीआइ बैंक की शाखा में डिपोजिट कराया गया। इसकी कोई रिसिट भी नहीं दी गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पॉलिसी देने के नाम पर बिलासपुर रोड स्थित छाबड़ा अस्पताल की डॉ. कविता छाबड़ा से एक लाख रुपये की ठगी हो गई। ये पैसे नोएडा के आइसीआइसीआइ बैंक की शाखा में डिपोजिट कराया गया। इसकी कोई रिसिट भी नहीं दी गई।
पुलिस के मुताबिक, माधुरी कश्यप नाम की महिला ने उनके पास कॉल की। पॉलिसी में पैसा लगाने के लिए कहा। उस पर विश्वास कर आइसीआइसीआइ बैंक की पॉलिसी में एक लाख रुपये जमा करा दिया। इसकी कोई रसीद भी नहीं दी गई। 4 सितंबर को फिर से उनके पास संजय के नाम से कॉल आई। इस पॉलिसी में आगे की कार्रवाई के लिए फिर एक लाख सात हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा। इसके लिए मयूर विहार दिल्ली के बैंक का अकाउंट नंबर दिया गया। जल्दी से इसमें पैसा करने के लिए कहा गया। जिस पर डॉ. कविता छाबड़ा ने अपने स्तर से जांच की, तो पता लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। अब मामले की पुलिस को शिकायत दी गई। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया।