Move to Jagran APP

नोटिस तक सिमटा नगर निगम, सरकारी विभागों ने दबाए 43 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स

सरकारी विभाग नगर निगम का 43 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स दबाए हुए है। अधिकतर विभागों का वर्ष 2010 से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है लेकिन नगर निगम अधिकारियों की कार्रवाई केवल नोटिस भेजने तक सिमट रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 09:17 AM (IST)
नोटिस तक सिमटा नगर निगम, सरकारी विभागों ने दबाए 43 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स
नोटिस तक सिमटा नगर निगम, सरकारी विभागों ने दबाए 43 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दूसरों को नसीहत देने वाले सरकारी विभाग खुद नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर रहे है। ये सरकारी विभाग नगर निगम का 43 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स दबाए हुए है। अधिकतर विभागों का वर्ष 2010 से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, लेकिन नगर निगम अधिकारियों की कार्रवाई केवल नोटिस भेजने तक सिमट रही है। इन सरकारी विभागों पर लंबे समय से मेहरबानी दिखाई जा रही है। दूसरी ओर निगम अधिकारी विकास कार्यों के लिए बजट न होने का हवाला देते नहीं थकते।

loksabha election banner

रेलवे पहले स्थान पर

नगर निगम का टैक्स जमा न कराने में रेलवे विभाग का पहला स्थान है। रेलवे विभाग ने नगर निगम का सबसे अधिक 323449222 रुपये टैक्स देना है। जबकि मार्केट कमेटी 28773567 रुपये, पुलिस विभाग को 28664866 रुपये व जनस्वास्थ्य विभाग 26230806 रुपये, लघु सचिवालय का भी 2592197 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बाकी है। किन विभागों पर कितना बकाया

रेलवे विभाग (सेंट्रल गर्वमेंट)

- आरपीएफ ऑफिस, रेलवे वर्कशॉप एरिया - 3053789

- चीफ व‌र्क्स मैनेजर आफिस, जगाधरी वर्कशॉप - 127945913

- सीनियर डीईएन ऑफिस, जगाधरी रेलवे वर्कशॉप - 88972519

- आरपीएफ क्वार्टर्स, जगाधरी रेलवे वर्कशॉप - 103477001

पुलिस विभाग

- सदर पुलिस थाना यमुनानगर, पांसरा - 1164472

- शहर पुलिस थाना यमुनानगर, औद्योगिक क्षेत्र - 443479

- सीआईए-1 पुलिस थाना यमुनानगर, औद्योगिक क्षेत्र - 317325

- महिला पुलिस थाना, वर्कशॉप रोड, यमुनानगर - 197950

- पुलिस स्टाफ क्वार्टर, औद्योगिक क्षेत्र - 158408

- पुलिस लाइन, जगाधरी - 22908059

- सिटी थाना जगाधरी - 769454

- पुलिस क्वार्टर्स रक्षक विहार - 1603693

- जिला जेल, जगाधरी - 1102026

पीडब्ल्यूडी

पीड्ब्ल्यूडी रेस्ट हाउस विश्वकर्मा चौक - 16419928

पीड्ब्ल्यूडी ऑफिस माडल टाउन - 1683933

पीड्ब्ल्यूडी ऑफिस, सिविल लाइन, जगाधरी - 248281

पीड्ब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी - 772412

एसडीएम रेजीडेंस, गांधी धाम, जगाधरी - 279027

एसडीएम ऑफिस, गांधी धाम, जगाधरी - 1461153

राजस्व स्टाफ क्वार्टर, हुडा सेक्टर 17, जगाधरी - 5366072 जनस्वास्थ्य विभाग

ऑफिस जम्मू कॉलोनी - 10413917

- सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तीर्थ नगर - 3363342

- जनस्वास्थ्य विभाग ऑफिस डिवीजन-1 माडल टाउन - 166229

हुडा

हुडा ऑफिस सेक्टर 18 जगाधरी - 662905

हुडा ऑफिस, सेक्टर 17, जगाधरी - 61044 लघु सचिवालय

लघु सचिवालय - 1336859

डीसी कैंप ऑफिस - 1255338

बीडीपीओ कार्यालय जगाधरी - 37813

बीडीपीओ जगाधरी रेजीडेंस - 466383

अन्य विभाग

जगाधरी अनाजमंडी (14 प्रॉपर्टी आईडी) - 24008088

टिबर मार्केट जगाधरी (13 प्रॉपर्टी आईडी) - 4765479

जिला उपभोक्ता फोरम - 1503228

सीईओ ब्लॉक समिति बिल्डिग, जगाधरी - 1741191

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सहारनपुर रोड - 159328

जनरल मैनेजर पोस्ट ऑफिस, श्याम नगर - 129786

हथनीकुंड बैराज, कैनाल कॉलोनी जगाधरी - 236683

आयकर विभाग, सेक्टर 17, जगाधरी - 211260

उप कृषि निदेशक कार्यालय - 519781

रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय - 5582

हैफेड कॉम्पलेक्स अनाज मंडी - 235605

सेंट्रल वेयर हाउसिग कॉर्पोरेशन बिल्डिग मानकपुर - 278784

डायरेक्टर, जर्सी क्रॉस ब्रिडिग स्टेशन (सीमन बैंक अनाजमंडी) - 82285 प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने में कई सरकारी विभाग अग्रणी है। इन पर नगर निगम का लगभग दस साल का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम की ओर से इन विभागों को कई बार नोटिस जारी किए, फिर भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया। जल्द ही यदि टैक्स जमा नहीं कराया तो नगर निगम इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेगा।

-पूजा चांवरिया, कमिश्नर, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.