चार साल पहले हुआ दुष्कर्म, अब कराया केस दर्ज
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : चार साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में करनाल के गांव निवासी युव
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : चार साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में करनाल के गांव निवासी युवती ने अब केस दर्ज कराया है। पुलिस के पास वह हुडा सेक्टर 17 के हर¨वद्र, कृष्ण व उसकी बहनों के खिलाफ शिकायत देने पहुंची। आरोप है कि उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया था। बाद में आरोपित उसे अंबाला बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया था। युवती ने आइआइटी रूड़की से पासआउट है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, युवती की दोस्ती हर¨वद्र से फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। हर¨वद्र ने उसे यमुनानगर बुलाया। दस जून 2014 को वह यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से आरोपित उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसे कोल्ड¨ड्रक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया, तो वह अंबाला बस स्टैंड पर थी। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। किसी तरह से वह वापस पहुंची। युवती ने कृष्ण और उसकी बहनों पर भी इस घटना में आरोपित का साथ देने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि युवती उनके पास शिकायत लेकर आई थी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इस केस में गहनता से जांच की जाएगी। काफी पुराना मामला है। इसलिए केस भी संदिग्ध लग रहा है। जिस युवक पर आरोप लगे हैं। उससे पूछताछ की जाएगी। फिर आगामी कार्रवाई होगी।
घर में आना जाना था युवती का
बताया जाता है कि जिस युवक पर युवती आरोप लगा रही है दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों का एक दूसरे के घर भी आना जाना था। इसलिए ही आरोपित की बहनों को भी युवती जानती है। अब चार साल बाद उसने यह केस दर्ज कराया है। शिकायत देने आई युवती से भी पुलिस ने इतने दिनों बाद यह शिकायत देने के बारे में पूछा, तो उसने कोई सटीक जवाब नहीं दिया।