चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 93 मरीज हुए ठीक
कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। गुलाबनगर निवासी कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय महिला की ईएसआइ अस्पताल में मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व बुखार की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। जहां पर ईएसआइ अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती कर लिया गया। मंगलवार को महिला की मौत हो गई। वहीं सत्संग विहार निवासी 59 वर्षीय महिला की कोरोना से पीजीआइ में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को बुखार के साथ अन्य बीमारियां था। वहीं लाजपत नगर निवासी 68 वर्षीय महिला की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानाकारी के अनुसार, महिला को शुगर व अन्य बीमारियों के चलते भर्ती किया गया था। यहीं पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आराम न होने पर महिला की सोमवार की देर रात को मौत हो गई। वहीं जगाधरी के खेड़ा बाजार निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मुलाना अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति आरएसएस में नगर कार्यवाह के पद पर था। कुछ दिन पूर्व बुखार हुआ था। जिसे यमुनानगर में निजी अस्पताल में दिखाया गया। जहां पर आराम नहीं मिला तो चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि मंगलवार को 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 93 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। अभी तक 4261 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 3699 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिले में 486 सक्रिय केस हैं। जिसमें से 288 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।