फाइनेंसर के कार्यालय से साढ़े चार लाख रुपये चोरी
वर्कशॉप रोड पर सैनिक सिक्योरिटी के ऑफिस से करीब साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए गए। यह आरोप वहीं पर कार्य करने वाले एकाउंटेंट रोहित कांबोज पर लगाया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जासं, यमुनानगर : वर्कशॉप रोड पर सैनिक सिक्योरिटी के ऑफिस से करीब साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए गए। यह आरोप वहीं पर कार्य करने वाले एकाउंटेंट रोहित कांबोज पर लगाया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मॉडल कॉलोनी के सुमित ओबरॉय का सैनिक सिक्योरिटी नामक कंपनी खोल रखी है। वह साथ में फाइनेंस का भी काम करता है। यहां पर रोहित कांबोज अकाउंट का काम देखता है। आरोप है कि बुधवार को रोहित आफिस मे आया। जब वह आया, तो सुमित बाथरूम गया था। जब वह वापस आया तो रोहित वहां से चला गया था। उसे रुपये रखा बैग गायब मिला। वह तुरंत कार्यालय से बाहर निकला और रोहित को आवाज दी, लेकिन वह नहीं रुका। उस बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। जांच अधिकारी एचसी अमित कुमार ने बताया कि शिकायत पर रोहित पर केस दर्ज किया गया है।
उधर, गुलाबनगर के धर्मवीर ने बताया कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 45 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।