नीलगाय से टकरा असंतुलित हुई फॉर्च्यूनर पेड़ से टकराई, ट्रांसपोर्टर की मौत
संवाद सहयोगी साढौरा पाबनी मार्ग पर गांव मलिकपुर के मोड़ पर फॉर्च्यूनर कार के सामने अचा
संवाद सहयोगी, साढौरा: पाबनी मार्ग पर गांव मलिकपुर के मोड़ पर फॉर्च्यूनर कार के सामने अचानक सामने से नील गाय टकरा गई। टक्कर से असंतुलित हुई कार सड़क के साथ लगते पेड़ से टकराकर खेतों में गिर गई। हादसे में जगाधरी के गांधी धाम निवासी ट्रांसपोर्टर 50 वर्षीय रविद्र जीत सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे अमरेंद्र सिंह के बयान पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
अमरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जगाधरी की गांधी धाम कालोनी में रहते हैं। बुडिया चौक पर ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले उसके पिता रविद्र जीत सिंह रविवार को निजी काम से नारायणगढ़ गए थे। वहां से शाम को वापस लौटने के दौरान गांव मलिकपुर के मोड़ के पास उनकी कार के आगे अचानक नील गाय आ गई। जिसके कारण असंतुलित हुई कार पेड़ व पीलर से टकराती हुई खेतों में जा गिरी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के अलावा रविद्र जीत सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। एंबुलेंस की सहायता से उसे जगाधरी के निजी अस्पताल ले जा गया। जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर कार्रवाई की है। गिरने से हुई बुजर्ग व्यक्ति की मौत
जासं, यमुनानगर : गांधीनगर थाना क्षेत्र की जोगिद्र नगर कालोनी में 70 वर्षीय सुरेंद्र सिंह सीढियो से फिसलकर नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि उनका घुटना खराब था। जब वह प्रथम तल से नीचे उतर रहे थे, तभी फिसलकर सीढियो से नीचे गिर गए। जिसमें उनकी मौत हो गई। वृद्ध का शव मिला, पहचान नहीं
जासं, यमुनानगर : हमीदा में पश्चिमी यमुना नहर के पास वृद्ध का शव मिला है। शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिल सका। जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। हमीदा चौकी इंचार्ज दौलतराम ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भिजवाई गई है।