Move to Jagran APP

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका प्रधान

नगर पालिका जगाधरी के पूर्व प्रधान व कांग्रेसी नेता दर्शन लाल खेड़ा ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 10:10 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:38 AM (IST)
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका प्रधान
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका प्रधान

संवाद सहयोगी, जगाधरी : नगर पालिका जगाधरी के पूर्व प्रधान व कांग्रेसी नेता दर्शन लाल खेड़ा ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। खेड़ा का कहना है कि पार्टी में उनकी अनदेखी हो रही थी। बाहर से आने वाले लोगों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। माहौल विपरीत होने के कारण पार्टी में दम घुट रहा था। इस दौरान दीक्षांत खेड़ा, रामेश्वर कोशिक, केशवराम, विकसित, यशपाल खेड़ा, जतिन, नरेश धीमान, मनीष गुप्ता, चमन लाल सोनी, हरजिद्र सिंह, रजनीश, बलदेव सिंह आहुजा भी भाजपा में शामिल हुए।

loksabha election banner

स्पीकर ने कहा कि भाजपा में सभी लोगों को समान रूप से स्थान मिलता है। जो भी पार्टी के साथ आएगा, उसे भी पूरा सम्मान दिया जाएगा। यहां भाई-भतीजावाद नहीं है। सभी कार्यकर्ता बराबर हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी, चेयरमैन संजीव गर्ग, अजय धीमान, मदन, भूपेंद्र सैनी अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.