पूर्व मंत्री निर्मल सिंह बोले, अनदेखी हुई इसलिए कांग्रेस छोड़ी
15 मार्च को अंबाला शहर में होने वाली रैली में पहुंचने के लिए पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने छछरौली के दर्जनों गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं निमंत्रण दिया।
संवाद सहयोगी, देवधर :
15 मार्च को अंबाला शहर में होने वाली रैली में पहुंचने के लिए पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने छछरौली के दर्जनों गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं निमंत्रण दिया। उन्होंने ढाकवाला, ताहरपुर, तिहानों, हडोली, कोटड़ा काहन सिंह, डमोली माजरा गांव में जनसंपर्क किया। ढाकवाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय टिकट वितरण में उनकी अनदेखी की गई। इसीलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ अपनी हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट नामक मोर्चे का गठन किया है। जिसमें हर पार्टी कार्यकर्ता और आम आदमी के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियां वोट हथियाने के लिए बड़े-बड़े वादे करती हैं लेकिन आज सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां उन वादों पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन 5100 का वादा भी अभी अधूरा है। भाजपा सरकार ने दो करोड़ नौकरियां देने का जो वादा किया था वह भी सिरे नहीं चढ़ पाया। इस सरकार में नौकरियां देने का नहीं नौकरियां छीनने का काम किया गया है। उनके द्वारा गठित मोर्चे का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन 15 मार्च को अनाज मंडी अंबाला शहर में आयोजित किया जाएगा।