पूर्व मंत्री ग्रोवर ने राजनीतिक रंजिश के तहत करवाया झूठा मुकदमा दर्ज : बलराज कुंडु
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने राजनीतिक रंजिश के तहत उनपर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है लेकिन हम किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं।
संवाद सहयोगी, रादौर : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने राजनीतिक रंजिश के तहत उनपर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है, लेकिन हम किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं। सरकार ने एक माह तक यदि उनके द्वारा पूर्व मंत्री पर लगाए गए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच नहीं की तो अपना समर्थन वापस ले लेंगे।
यह बात महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडु ने सोमवार को धौलरा के सीनियर एडवोकेट सुरेंद्र सिंह सांगवान के निवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से उनका कोई विवाद नहीं है। मनीष ग्रोवर रोहतक से चुनाव लड़ हैं तो वह महम से। उनका मुनीष ग्रोवर का कोई जमीन या जायदाद से कोई झगड़ा नहीं है। लेकिन उन्हें जनता ने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए चुना है। वह भ्रष्टाचार को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनके द्वारा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप सही है। सरकार उनकी जांच करवाए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मुहिम चलाई हुई है। इसके तहत भ्रष्टाचार को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कारण उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा मौजूदा भाजपा, जजपा गठबंधन के जल्द टूटने व सरकार गिरने के दावे किए जा रहे हैं। इसमें कोई दम नहीं है। सभी निर्दलीय विधायक पूरी तरह से भाजपा सरकार के साथ है। सरकार पूरे पांच वर्ष चलेगी। उन्होंने बताया कि जाट आरक्षण के दौरान दर्ज किए गए मामले वापस लेने को लेकर उनके प्रयास जारी है। अधिकतर मामले वापस लिए जा चुके हैं। मौके पर पर एडवोकेट सुरेंद्र सांगवान, नायब सिंह ढिल्लो, संजू सांगवान, गुरनाम सिंह संधू, तेजेंद्र सिंह, पंडित मांगेराम, सौरभ सांगवान व अन्य अन्य उपस्थित थे।