डॉक्टर की सलाह...लॉकडाउन का पालन करें और घर पर ही व्यायाम करें : डॉ. जिदल
का यही है कि लोग लॉकडाउन का पालन करें। बेवजह घरों से बाहर न निकले। यह देशहित व समाजहित में है। लॉकडाउन का पालन करने से लोग भी सुरक्षित रहेंगे। आइएमए के प्रधान डॉ. योगेश जिदल भी लोगों को यही सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरी सामान लेने के लिए ही घरों से बाहर निकले। घर से बाहर सामान लेने के लिए निकलना है तो एक ही व्यक्ति निकले।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
कोरोना वायरस महामारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका यही है कि लोग लॉकडाउन का पालन करें। बेवजह घरों से बाहर न निकले। यह देशहित व समाजहित में है। लॉकडाउन का पालन करने से लोग भी सुरक्षित रहेंगे। आइएमए के प्रधान डॉ. योगेश जिदल भी लोगों को यही सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरी सामान लेने के लिए ही घरों से बाहर निकले। घर से बाहर सामान लेने के लिए निकलना है, तो एक ही व्यक्ति निकले। वह पूरी लिस्ट बनाकर ले जाए और सप्ताह का सामान एक बार खरीद लें। इससे बाजारों में बेवजह भीड़ नहीं होगी। लॉकडाउन का पालन करने से ही लोग देश की तरक्की में योगदान दे सकते हैं।
डॉ. जिदल ने कहा कि यह बीमारी सांस व आंखों के जरिए ही फैलती है। इसलिए लोग खुद को क्वारंटाइन में रखें। वह तभी सुरक्षित रहेंगे। जब तक वह होम आइसोलेशन में हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि लोग सादा खाना खाएं। लॉकडाउन में लोग घरों में हैं। शारीरिक कसरत कम हो रही है। ऐसे में सादा खाना ही खाना चाहिए। यदि वह अधिक तैलीय व जंक फूड खा रहे हैं, तो इससे बीमार होने का खतरा रहेगा। इसके अलावा घर पर व्यायाम जरूर करें। हार्ड एक्सरसाइज करने से बचें। यदि इस समय में हार्ड एक्सरसाइज घर पर ही करेंगे, तो उसमें चोट लगने का खतरा रहेगा। इसलिए जरूरी है कि 30 से 35 मिनट तक व्यायाम करें।