Move to Jagran APP

जयंती पर किसान नेता टिकैत के चित्र को पहनाई फूल माला

संवाद सहयोगी, रादौर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र ¨सह टिकैत की जयंती बृ

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Oct 2017 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 05 Oct 2017 10:43 PM (IST)
जयंती पर किसान नेता टिकैत के चित्र को पहनाई फूल माला
जयंती पर किसान नेता टिकैत के चित्र को पहनाई फूल माला

संवाद सहयोगी, रादौर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र ¨सह टिकैत की जयंती बृहस्पतिवार को कस्बे के जाट नगर में प्रधान एडवाकेट सुरेश पाल बंचल की अध्यक्षता में मनाई गई। गुंदियाना गांव में भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना व जिला प्रधान संजू गुदयाना के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

loksabha election banner

कार्यक्रमों में टिकैत के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी गई। सुरेशपाल बंचल, संजू गुंदयाना व बाबुराम गुंदयाना ने कहा कि किसान नेता टिकैत महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने पूरा जीवन किसानों व मजदूरों के लिए संघर्ष में बिताया। किसानों व मजदूरों के हितों की लडाई लड़ते हुए वह कई बार जेल गए व लाठियां खाई। टिकैत ने अपनी आवाज से किसानों को जागरूक किया। शोषण के खिलाफ उन्होंने हमेशा किसानों की आवाज को बुलंद किया। उनके जागरूक करने पर ही किसान अपनी आवाज को हर मंच से उठा रहे हैं। अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर किसान हित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर संजू गुंदयाना, राम ¨सह जत्थेदार, विक्रम ¨सह टोपरा, जो¨गद्र गुंदयाना, धर्मपाल गुंदयाना, संदीप टोपरा, मंदीप रोडछप्पर, अनिल मंडेबर, कर्ण बुबका, ईश्वर ¨सह बसातिया, कृष्णपाल, हरपाल ¨सह सुढल, कश्मीरी लाल अमली, संदीप महेश्वरी, गुरमुख छछरौली, संजीव सरावां, सतपाल मानकपुर, संजू सांगवान धौलरा, मोनू, कर्मबीर बरहेडी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.