पहले पति को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, महिला पर धोखाधड़ी का केस
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पत्नी ने अपने पहले पति से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
पत्नी ने अपने पहले पति से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। ऑनलाइन दस्तावेज चेक किए, तो इसका पता दूसरे पति को लगा। उसने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
बिलासपुर निवासी गौरव गुरुग्राम में नौकरी करता है। उसकी 2012 में गुरपाल कौर से शादी हुई। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इस बीच गौरव को पता लगा कि उसकी पत्नी ने पहले भी किसी अन्य व्यक्ति से यूके में शादी कर रखी है। उस व्यक्ति से भी उनकी पत्नी ने तलाक नहीं लिया। धोखे में रखकर यह शादी की गई। इसके बाद गौरव ने अपने स्तर से यूके से जानकारी निकाली। वहां से पता लगा कि गुरपाल कौर ने बिना तलाक दिए ही गौरव से शादी कर ली। इसका पता लगने के बाद दोनों के बीच विवाद रहने लगा और गुरपाल घर छोड़कर चली गई। जांच अधिकारी निर्मल ¨सह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।