Move to Jagran APP

दमकल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कर्मचारियों की समस्याओं को नजर अंदाज करके उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांगों के चलते नगर निगम प्रशासन को भी गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 05:40 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 05:40 AM (IST)
दमकल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
दमकल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दमकल कर्मचारियों ने दमकल अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज और संचालन जिला सचिव तरसेम चंद ने किया। आरोप है कि दमकल अधिकारी कर्मचारियों के साथ बातचीत करने की बजाए आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कर्मचारियों की समस्याओं को नजर अंदाज करके उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांगों के चलते नगर निगम प्रशासन को भी गुमराह करने का काम किया जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला उप प्रधान जनक राज, प्रेस सचिव पपला व वरिष्ठ नेता श्रीकांत ने बताया कि दमकल अधिकारी के साथ संघ की कई दौर की बातचीत के बाद भी कर्मचारियों की जायज मांगो को लागू करने से इंकार कर रहा है। यदि कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो नगरपालिका संघ की जिला कमेटी की बैठक बुलाकर उसमें ठोस निर्णय लेकर दमकल अधिकारी के खिलाफ आंदोलन को और तेज किए जाएंगे। इस मौके पर दमकल कर्मचारी सह सचिव जगविद्र सिंह, मोहन लाल, राजीव, ऋषि, प्रिस शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.