पड़ोसी के घर गिरा पटाखा, दो भाइयोंसमेत चार पर किया हमला
हमीदा में दीपावली की रात पटाखे बजाने को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। हमले में दो भाइयों व बहन समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हमीदा में दीपावली की रात पटाखे बजाने को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। हमले में दो भाइयों व बहन समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुराना हमीदा में सरकारी स्कूल के नजदीक रहने वाले सुमित सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपावली की रात उनके पड़ोसी दोनों भाई उमेश, गणेश व गणेश का बेटा अंकित उनके घर की दीवार के नजदीक पटाखे चला रहे थे। पटाखे जलाने के बाद वे नीचे चले गए। सुमित ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सूरज छत पर पटाखा चलाने के लिए आ गया। जैसे ही उसने पटाखे को आग लगाई तो वह उमेश के घर की छत पर चला गया। इसी बात से गुस्से में आकर उमेश ने छत पर पड़ी एक ईट उठाकर सूरज की बाई आंख के ऊपर मार दी। सूरज को चोट लगने पर वे छत से नीचे आ गए। वहां पर उसकी बहन भी थी। तभी गणेश व उमेश उनके घर में घुस गए। आरोपितों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। इसके अलावा उनके घर का काफी सामान भी तोड़ दिया। उन्हें छुड़ाने के लिए भाई गौरव व स¨तद्र आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। तभी अंकित, उमेश के पिता देवनारायण, मां सुशीला ने भी उनके ऊपर ईटें बरसा दी। हमले में वे घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें हमलावरों से मुक्त कराया। इसके बाद आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने उमेश, गणेश, अंकित, देवनारायण, सुशीला व अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
मामले की जांच कर रहे हमीदा चौकी के एएसआइ सतनाम ¨सह ने बताया कि हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे।