पहली कक्षा की छात्रा से पांचवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म का प्रयास
यमुनानगर जिले के एक गांव में पांचवीं कक्षा के छात्र ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
जेएनएन, यमुनानगर। जिले के फर्कपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने पहली कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस छात्र पर आरोप लगा है, उसकी उम्र 12 साल व पीडि़ता की उम्र मात्र पांच साल है। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई की दोपहर बेटी जब स्कूल से घर आई तो उसने बताया कि आज स्कूल में एक लड़के ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने बताया कि लड़के ने उसके और अपने कपड़े उतारे। इसके बाद वह उसके ऊपर लेट गया था। 25 मई को वह स्कूल में गई। इसके बाद सिविल अस्पताल यमुनानगर में भी गई, क्योंकि बेटी पेट में दर्द होने की शिकायत कर रही थी।
यह भी पढ़ें: सात साल की बेटी के पेट में हुआ दर्द, मां ने कारण जाना तो उड़ गए होश
महिला को शक था कि कहीं उसकी बेटी के साथ कुछ गलत काम तो नहीं हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। डाक्टरों के बोर्ड से लड़की का मेडिकल कराया। सोमवार को लड़की की छुट्टी करवाकर परिजन उसे घर ले गए।
थाना फर्कपुर के एसएचओ नरेंद्र राणा का कहना है कि जिस लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, उसकी उम्र महज 12 साल है। इस उम्र में कोई बच्चा दुष्कर्म कर सकता है या नहीं, इसीलिए बोर्ड से लड़की का मेडिकल कराया था। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी हम आरोपित लड़के से पूछताछ करेंगे।
यह भी पढें: एक और डेरे का बाबा आरोपों के घेरे में, दो बहनाें ने कहा- बंधक बनाकर करता था गंदी हरकत