हर वर्ग और धर्म की कद्र करती आम आदमी पार्टी : कांबोज
आम आदमी पार्टी की बैठक अंबाला लोकसभा इकाई अध्यक्ष एडवोकेट शमशेर सिंह कांबोज की अध्यक्षता में हुई। उसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आम आदमी पार्टी की बैठक अंबाला लोकसभा इकाई अध्यक्ष एडवोकेट शमशेर सिंह कांबोज की अध्यक्षता में हुई। उसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
कांबोज ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास का प्राचीन मंदिर तोड़े जाने पर कुछ शरारती तत्व आम आदमी पार्टी के बारे में भ्रम फैला रही है। कुछ राजनीतिक दल इसको व्यर्थ में मुद्दा बना रहे हैं। इस प्रकार की बातें निराधार हैं। क्योंकि आम आदमी पार्टी हर वर्ग और धर्म की कदर करता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। सरकार इसमें विलंब न बरते, क्योंकि किसान पहले ही आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है।