Move to Jagran APP

दहेज हत्या के आरोपित पिता पुत्र गिरफ्तार

मायके वालों ने पति सास व ससुर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 05:17 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 05:17 AM (IST)
दहेज हत्या के आरोपित पिता पुत्र गिरफ्तार
दहेज हत्या के आरोपित पिता पुत्र गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

शिवपुरी कालोनी में फंदे पर लटकी मिली 21 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित पति सन्नी व ससुर महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 22 जून को विवाहिता की मौत हुई थी। मायके वालों ने पति, सास व ससुर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। गांधीनगर चौकी पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। गांधीनगर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में देर शाम पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतका के भाई उप्र के सहारनपुर के गांव मियानगी सुशील कुमार ने बताया कि उनकी बहन वति उर्फ प्रियंका की शादी 23 नवंबर 2019 को सहारनपुर के गांव सद्दामाजरा निवासी सन्नी के साथ के साथ हुई थी। सन्नी यहां शिवपुरी कालोनी में माता पिता के साथ किराये के मकान में रहता है और यही पर पिता के साथ जूस की रेहड़ी लगाता है। शादी के बाद उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।इस बीच उनकी बहन गर्भवती हो गई। इसके बावजूद भी आरोपितों ने उनकी बहन के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया था। 20 जून को पंचायत हुई, तो सन्नी माफी मांगकर उनकी बहन को साथ ले गया था। 22 जून की सुबह उसकी मौत का पता लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.