Move to Jagran APP

समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे किसान : सुभाष

सरकार की अनदेखी के चलते किसान आíथक तंगी के दौर से गुजर रहा है। पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम बढ़ने से हालात और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 02:26 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 02:26 AM (IST)
समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे किसान : सुभाष
समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे किसान : सुभाष

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

सरकार की अनदेखी के चलते किसान आíथक तंगी के दौर से गुजर रहा है। पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम बढ़ने से हालात और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। यह बात भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने किसानों को कहे। किसान की आíथक स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है। किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 23 सितंबर को हरिद्वार के किसान घाट से कूच करके किसान दो अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। किसान क्रांति पदयात्रा का उद्देश्य किसानों को पूर्ण कर्जा माफी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाना जैसे नौ मुद्दे हैं।

शुक्रवार को साढौरा, छछरौली, बिलासपुर, सरस्वती नगर, बूड़यिा व रादौर में यात्रा के लिए प्रचार किया गया। यात्रा में जिले के हजारों किसान भाग लेंगे।

किसान मजदूर को संपूर्ण कर्जा मुक्ति सहित अन्य मुद्दों का समाधान होने तक किसान आंदोलन जारी रखेंगे। यह किसान क्रांति यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हरिद्वार किसान घाट से रवाना होगी। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष रतन मान के नेतृत्व में भी हजारों के साथ भाग लेंगे। मौके पर जिला सचिव राजेश डांगी, सुभाष चमरौड़ी, रघुवीर ¨सह, पवन गोयल, रामपाल, उदय ¨सह, नरेश कुमार, शिव कुमार, सुखदेव बिलासपुर व सतपाल मानकपुर उपस्थिति थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.