Move to Jagran APP

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराएं फसल का पंजीकरण

जागरण संवाददाता यमुनानगर एमएसपी पर खरीद के लिए फसल का पंजीकरण जरूरी है। डीसी मुकु

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 05:31 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 05:31 AM (IST)
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराएं फसल का पंजीकरण
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराएं फसल का पंजीकरण

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एमएसपी पर खरीद के लिए फसल का पंजीकरण जरूरी है। डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसलों का पंजीकरण 11 जनवरी से शुरू कर दिया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की रबी की फसल निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। पोर्टल पर जिला के सभी किसान जल्द अपना पंजीकरण करा लें। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल को ही एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। इसलिए सभी किसान पहले अपना परिवार पहचान पत्र को अपडेट करवा लें। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. जसविद्र सैनी ने बताया कि किसान अपने कंप्यूटर व मोबाइल से भी पंजीकृत करवा सकता है। इसके अलावा किसान अपनी फसल का पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते है। उन्होंने बताया कि इस बार जिला में 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 4 हजार हेक्टेयर में तिलहन फसलें, 600 हेक्टेयर में दलहनी फसलें व पांच हजार हेक्टेयर में चारा फसलों की बिजाई हो चुकी है। जो भी किसान निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल को बेचना चाहता वह किसान जल्द से जल्द इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। जरूरतमंदों को दिए कंबल

loksabha election banner

जासं, यमुनानगर : विश्व मानव रूहानी केंद्र की तरफ से कांसापुर व साढौरा समेत अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। केंद्र के महासचिव ईश्वर सिंह ने बताया कि इस समय काफी सर्दी पड़ रही है। काफी लोग ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गर्म वस्त्रों का प्रबंध करने में सक्षम नहीं है। इसलिए हर वर्ष विश्व मानव रूहानी केंद्र की तरफ से जरूरतमंद लोगों को कंबल व अन्य सामग्री वितरित की जाती है। संस्था द्वारा यह कार्य कई वर्षों से किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.