किसानों के खाते गलत अपलोड होने से नहीं मिला मुआवजा : संदीप
संवाद सहयोगी रादौर क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश के कारण तबाह हुई धान की फसल का
संवाद सहयोगी, रादौर : क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश के कारण तबाह हुई धान की फसल का मुआवजा किसानों को नहीं मिल पाया। राजस्व विभाग के चक्कर लगा रहे है, लेकिन फिर भी किसानों को उनकी तबाह हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से जिला युवा प्रधान संदीप टोपरा ने पत्रकारवार्ता की।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर किसानों के खाते गलत अपलोड किए जाने के आरोप लगाए। किसान यूनियन की ओर से शहर के सिंडिकेंट बैंक में जाकर मामले की जांच भी की गई। जांच में पाया गया कि राजस्व विभाग की ओर से बहुत से किसानों के खाते गलत अपलोड किए गए है। जिससे उनके खाते में मुआवजा राशि नहीं आ पाई है। वहीं बहुत से किसानों के खाते गलत अपलोड होने के क ारण उनके खाते में दो दो बार मुआवजा राशि आ चुकी है। यह सब राजस्व विभाग की गलत नीतियों के कारण हुआ है। बुधवार को भाकियू से जुड़े किसान एसडीएम रादौर से मिलकर जांच की मांग करेंगे।