Move to Jagran APP

भूमि विवाद में परिवार पर हमला, तीन घायल

खेड़ी लक्खा सिंह गांव में भूमि विवाद में झगड़ा हो गया। हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 09:00 AM (IST)
भूमि विवाद में परिवार पर हमला, तीन घायल
भूमि विवाद में परिवार पर हमला, तीन घायल

जासं, यमुनानगर : खेड़ी लक्खा सिंह गांव में भूमि विवाद में झगड़ा हो गया। हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

पुलिस को खेड़ी लक्खा सिंह गांव निवासी अमीचंद ने बताया कि उसका भागू माजरा गांव निवासी राजबीर के साथ भूमि विवाद लंबे समय से चल रहा है। उसी विवाद में राजबीर ने अपने साथियों रवि, अजमेर, सूरज, सोनू, सूरज, सोनू, मनजीत उर्फ टोनी, मनिद्र ने उस पर और उसके बेटे संदीप, पत्नी सुरजीत कौर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.