दहेज की मांग पूरी न होने पर महिलाओं को मारपीट कर घर से निकाला
जगाधरी की कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी अमित के साथ 2018 में हुई थी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
जगाधरी की कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी अमित के साथ 2018 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि उसकी शादी उत्तराखंड के चम्मावल के टनकपुर निवासी अमित पांडे के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज लाने का दबाव उस पर बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
उधर, शिवपुरी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी नगला जगीर निवासी गुरचरण सिंह के साथ 2017 में हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का लगाया आरोप
शिव नगर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी रूपनगर निवासी सूरज के साथ हुई थी। पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था। ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।