Move to Jagran APP

भाजपा की सरकार की बनने पर जताई खुशी

प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गांव बकाना में भूपेन्द्र कांबोज हरपाल सैनी संजय सैनी अशोक सैनी आदि के नेतृत्व में गांव के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 06:30 AM (IST)
भाजपा की सरकार की बनने पर जताई खुशी
भाजपा की सरकार की बनने पर जताई खुशी

संवाद सहयोगी, रादौर : प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गांव बकाना में भूपेन्द्र कांबोज, हरपाल सैनी, संजय सैनी, अशोक सैनी आदि के नेतृत्व में गांव के लोगों ने लड्डू बांटकरखुशियां मनाई। भूपेंद्र कांबोज ने कहा कि प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश का समूचित विकास होगा। प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई जाएगी। बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर रोजगार मिलेगा। भ्रष्टाचार दूर होगा। इस अवसर पर हरपाल सैनी, संजय कांबोज, अशोक सैनी, सुखदेव कांबोज, अशोक कांबोज, सलिन्द्र जोगी, रिकू, अभी सेैनी, नवदीप कांबोज, टींकू कांबोज, अमन आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.