Move to Jagran APP

संपत्ति सर्वे में बरती खामियों पर जताया रोष, कमिश्नर को ज्ञापन दिया

नगर निगम क्षेत्र में हुए संपत्तियों के सर्वे के दौरान बरती लापरवाही के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दीपक कपूर के नेतृत्व में व्यापारी इकट्ठे हुए। उन्होंने निगम कमिश्नर अजय सिंह तोमर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 05:34 PM (IST)
संपत्ति सर्वे में बरती खामियों पर जताया रोष, कमिश्नर को ज्ञापन दिया
संपत्ति सर्वे में बरती खामियों पर जताया रोष, कमिश्नर को ज्ञापन दिया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

नगर निगम क्षेत्र में हुए संपत्तियों के सर्वे के दौरान बरती लापरवाही के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दीपक कपूर के नेतृत्व में व्यापारी इकट्ठे हुए। उन्होंने निगम कमिश्नर अजय सिंह तोमर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। आरोप है कि सर्वे के बाद भेजे गए असेसमेंट नोटिस में भारी खामियां देखी जा रही हैं। इनको दूर किए जाने की बजाय शहरवासियों को परेशान किया जा रहा है। निगम कार्यालय में हर दिन लोग आपत्तियां लेकर पहुंच रहे हैं।

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र बजाज ने कहा कि 100 गज की संप्पति के मालिक को एक हजार गज का संपत्ति कर भरने के लिए नोटिस भेज दिया। किसी की संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति के नाम दिखा दी है। कोई संपत्ति दो या तीन भागों में बंट चुकी है। मंडल के प्रदेश महासचिव आशीष मित्तल ने कहा कि नगर निगम एरिया में संपत्ति का जो सर्वे हुआ है, वह बिल्कुल गलत है। सर्वे संपत्ति स्वामी की जानकारी में नहीं किया गया है। जिससे अनजान व्यक्ति को स्वामी बना कर गलत पता व गलत फोन के साथ अपडेट कर दिया गया है । उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा कि शहर में वैध कालोनियों को पोर्टल पर अवैध दिखा दिया गया है। जिस कारण संपत्ति का क्रय व विक्रय नहीं हो पा रहा है। जरूरतमंद व्यक्ति बैंकों से लोन तक नहीं ले पा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जगाधरी निगम कार्यालय में अकसर अधिकारी नहीं मिलते। सप्ताह में यहां एक बार मेयर व कमिश्नर को अवश्य बैठना चाहिए। उन्होंने निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी रोष व्यक्त किया है। मौके पर सुमन लता, शुभम कक्कड़, कमल धीमान, जतिन गोयल, सुरजीत व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.