गर्भवती महिलाओं की जांच, विभाग ने बांटीं दूध की बोतलें
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में विशेष एंटीनेटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में विशेष एंटीनेटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 57 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई। उन्हें आहार के रूप में दूध की 2-2 बोतलें वितरित की गई। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. जहानारा खान ने महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा। महिलाओं के सभी प्रकार के लैब जांच निशुल्क कराई गई। कोई भी गर्भवती महिला मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त नहीं पाई गई जबकि एक महिला एनीमिया से ग्रस्त मिली। एक महिला का रक्तचाप अधिक था। इससे पहले उसके 6 गर्भपात हो चुके थे जबकि पहले एक लड़की भी है। दोनों महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया। गर्भवती महिलाओं को एक-एक माह के लिए आयरन, फॉलिक एसिड व कैल्शियम की गोलियां दी गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने बताया कि प्रति माह 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष एंटीनेटल चेकअप कैंप लगाए जाते हैं।
उप-जिला अस्पताल जगाधरी में भी सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूनम चौधरी व डॉ. गीतांजली ने 130 गर्भवती महिलाओं की जांच की। 19 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क पहचानी गई। जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 1305 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 323 गर्भवती महिलाओं की जांच प्राईवेट महिला रोग विशेषज्ञों ने की।