Move to Jagran APP

लोकतंत्र के पर्व में सभी की भागेदारी जरूरी : चौहान

मतदान से एक दिन पहले प्रत्याशियों ने डोर टू डो डोर संपर्क किया। दिन भर प्रत्याशी व्यस्त दिखाई दिए। भाजपा के मेयर प्रत्याशी मदन चौहान ने पहले गुरुद्वारे में माथा टेका।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:22 PM (IST)
लोकतंत्र के पर्व में सभी की भागेदारी जरूरी : चौहान
लोकतंत्र के पर्व में सभी की भागेदारी जरूरी : चौहान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मतदान से एक दिन पहले प्रत्याशियों ने डोर टू डो डोर संपर्क किया। दिन भर प्रत्याशी व्यस्त दिखाई दिए। भाजपा के मेयर प्रत्याशी मदन चौहान ने पहले गुरुद्वारे में माथा टेका। चौहान घर-घर जाकर लोगों से मिले। उनको समझाया कि चुनाव लोकतंत्र का परम पवित्र पावन त्यौहार है। चुनाव में हम अपने उन जन प्रतिनिधियों को चुनते हैं जो आगे विकास कार्य व जरूरत के समय उनकी मदद कर सही तरीके से कर सकें।

loksabha election banner

इसलिए हम सब का फर्ज बनता है कि हम सभी को मतदान जरूर करना चाहिए ताकि लोकतंत्र के इस पर्व में सबकी भागेदारी हो सके। चौहान ने कहा कि भाजपा की नीतियों से हर वर्ग के लोग खुश है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगा है। चुनाव में हर मतदाता को जागरूक होकर सोच समझ कर मतदान जरूर करना चाहिए। नगर निगम चुनावों में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में ओर तेजी आएगी।

सैर पर बताया मतदान का महत्व

विस अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने सैर के दौरान लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनावों में पहली बार मेयर पद का सीधा चुनाव होने जा रहा है पहले पार्षद मेयर चुनते थे। अब जनता पार्षद के साथ साथ सीधे मेयर चुनेगी। क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का जनता को फायदा हो रहा है। जगाधरी शहर के सभी वार्डो से भाजपा के मेयर पद सहित सभी पार्षद उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे।

भयमुक्त शासन दे रही भाजपा

सिटी विधायक घनश्याम दास व विधायक असीम गोयल ने कहा कि जिला यमुनानगर के चारों विधायक व सांसद भी भाजपा के हैं। मेयर पद पर जीतने के बाद विकास की इस गति को और अधिक तेज किया जाएगा।

नगर निगम के चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव हैं क्योंकि जो प्रतिनिधि जनता चुनेंगी वहीं हमारे शहर का मेयर बनकर व पार्षद बनकर विकास करेंगे। वर्तमान भाजपा सरकार ने जिला यमुनानगर में बहुत विकास कार्य करवाए हैं और भविष्य में भी यह विकास कार्य ऐसे ही ओर ज्यादा करवाते रहेंगे। भाजपा की सरकार ने जनता को भयमुक्त माहौल देने का काम किया है। इस शासनकाल मं हर वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। पूर्व की सरकारों ने जनता के विश्वासघात किया। लेकिन हमारी सरकार ने जनता के विश्वास को कायम रखा है। भविष्य में भी रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.