Move to Jagran APP

भारत बंद के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के भारत बंद के आह्वान पर

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 06:20 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:20 AM (IST)
भारत बंद के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
भारत बंद के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के भारत बंद के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ व सीटू के कर्मचारियों, वर्करों व मजदूरों ने जिला प्रधान महीपाल सोडे, विनोद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगरपालिका, बिजली, शिक्षा, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य, रोडवेज, आशा वर्करों, मिड डे मिल, रिटायर कर्मी, आंगनबाड़ी, बर्खास्त पीटीआइ ने भी भाग लिया। प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार जिस प्रकार संविधान की अव्हेलना करके संसद को दरकिनार करके किसान, मजदूर, रोजगार विरोधी नीतियां थोप रही है उससे देश बर्बादी के कगार पर है। देश में इस समय कोरोना काल में 14 करोड़ लोगों का रोजगार खत्म हुआ है। अब लॉकडाउन और अन्य गलत नीतियां थोपने के कारण उद्योग धंधे भी बंद हो चुके हैं। सरकार झूठ पर झूठ बोल कर किसानों कर्मचारियों और मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकार धरना प्रदर्शन के अधिकार को भी खत्म करने पर तुली हुई है। संविधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगरा, प्रवेश परोचा, विनोद कुमार त्यागी, सोमनाथ, राजकुमार ससौली, रेखा सैनी, रिकू कुमार, सुमित, ऋषि, नरेश कुमार, जापान सिंह, राम कुमार कंबोज, सुनीता, जोत सिंह, जनकराज, मुख्तियार सिंह गिल, सुरेंद्र कुमार व राजवंश सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.