यमुनानगर में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
यमुनानगर के गांधीनगर के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक 65 वर्षीय बुजुर्ग शिव बाली की ट्रेन की चपेट ...और पढ़ें
-1791859524288_m.webp)
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
गांधीनगर के पास रेलवे लाइन पार करते समय हादसा।
65 वर्षीय बुजुर्ग शिव बाली की मौके पर मौत।
चारा लेने जा रहे थे, घर रेलवे लाइन के पास।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांधीनगर के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव कालोनी निवासी शिव बाली के रूप में हुई है। जांच अधिकारी सत्यबीर सिंह ने बताया कि शिव बाली सुबह चारा लेने के लिए घर से निकला था।
गांधीनगर में रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक का घर रेलवे लाइन के पास ही स्थित कालोनी में है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
