गोशाला सेवा समिति को शिक्षा मंत्री ने सौंपा 10 लाख का चेक
गोशाला में समाज के सभी वर्गों को मदद करनी चाहिए। ये शब्द कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने छछरौली गोशाला में हरियाणा गो सेवा आयोग के द्वारा मंजूर 10 लाख रुपए की राशि का चेक देते हुए कहे। सहायता राशि का चेक गोशाला सेवा समिति छछरौली को सौंपा उनके साथ गो सेवा आयोग के सदस्य गौरव गुप्ता रहे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गोशाला में समाज के सभी वर्गों को मदद करनी चाहिए। ये शब्द कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने छछरौली गोशाला में हरियाणा गो सेवा आयोग के द्वारा मंजूर 10 लाख रुपए की राशि का चेक देते हुए कहे। सहायता राशि का चेक गोशाला सेवा समिति छछरौली को सौंपा उनके साथ गो सेवा आयोग के सदस्य गौरव गुप्ता रहे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने शेड का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पहले गौ सेवा आयोग का बजट पिछली सरकारों में केवल 30 लाख रुपए सालाना होता था, जो हमारी सरकार ने बढ़ाकर 30 करोड़ सालाना कर दिया है। भाजपा सरकार का पूरा ध्यान गो माता व गो शालाओं की स्थिति सुधारने को लेकर स्पष्ट है। गोशालाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, गऊशाला समिति प्रधान कंवरसिंह भारती, समाजसेवी अशवनी सिगला, लाला अशवनी गोयल, सुशील आर्य, संजीव सैनी, गुलशन अरोड़ा, कश्मीरी लाल, योगेश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, उमंग गुप्ता, संतोष, विजय शर्मा, सोहन लाल आदि उपस्थित रहे।