Move to Jagran APP

लड़कियों को बिना भेदभाव दें शिक्षा : रेनू

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:10 AM (IST)
लड़कियों को बिना भेदभाव दें शिक्षा : रेनू
लड़कियों को बिना भेदभाव दें शिक्षा : रेनू

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को बचाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरु किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लड़कियों का जन्म, पोषण और शिक्षा को बिना किसी भेदभाव से प्रदान करने को लेकर सुनिश्चित करना है। महिलाओं को समान अधिकार देकर पूरे देश की आधी आबादी को सशक्त बनाया जा सकता है।

loksabha election banner

कार्यक्रम में महिलाओं ने जागरूकता अभियान को लेकर रंगोली व गोद भराई रस्म में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक मेघा कौशल ने कहा कि देश में महिलाओं की रक्षा और सशक्तिकरण के बिना विकास किसी भी कीमत पर संभव नहीं है। कार्यक्रम में महिलाओं ने जागरूकता कार्यक्रमों की रंगोली बना कर संदेश दिया। महिला की गोद में फलों, सब्जियों व संतुलित आहार से भरपूर पदार्थाें की गोद भराई की गई।

कामयाबी के मुकाम को छू लें छात्राएं : इंदु कपूर

राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में समग्र शिक्षा के तहत रोल माडल से मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज सेविका इंदू कपूर, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर चंद्र लेखा व स्वास्थ्य विभाग से प्रीति नेगी ने रोल मॉडल व रिसोर्स पर्सन्स की भूमिका अदा की। कार्यक्रम का संचालन दर्शन लाल बवेजा ने किया। रोल माडल व रिसोर्स पर्सन्स ने स्कूल की छात्राओं को जीवन में कामयाब होने के लिए बहुत से टिप्स दिए। कार्यक्रम का निरीक्षण एबीआरसी रितु कंबोज ने किया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान उषा रानी समेत एसएमसी के सदस्यों और अभिभावकों ने भी शिरकत की। इस दौरान छात्राओं ने रोल माडल और वक्ताओं से बहुत प्रश्न किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.