छात्राओं के मोबाइल में डाउनलोड कराया दुर्गा शक्ति एप
सेठ जय प्रकाश पॉलीटेक्निक दामला में थाना सदर यमुनानगर के एसएचओ सुनील कुमार ने छात्राओं के मोबाइल में डाउनलोड कराया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सेठ जय प्रकाश पॉलीटेक्निक दामला में थाना सदर यमुनानगर के एसएचओ सुनील कुमार ने छात्राओं के मोबाइल में डाउनलोड कराया।
उन्होंने बताया कि इस एप्प के माध्यम से लड़कियों की सुरक्षा मजबूत होगी। पुलिस का ये एप महिलाओं के लिए लांच किया गया है। कोई लड़की अगर मुसीबत में है तो एप्प को प्रयोग कर सकती है। इससे पुलिस को उसकी सही लोकेशन सही मिल जाएगी। तुरंत मौके पर पहुंच कर पुलिस सुरक्षा देगी। 250 छात्राओं के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया। महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश गर्ग ने बताया कि पुलिस का ये प्रयास सराहनीय है। इससे छात्राओं की सुरक्षा मजबूत होगी। एसएचओ के साथ एसआइ मुकेश कुमारी भी मौजूद रही।