गड्ढे होने से क्षेत्रवासियों ने छोड़ी सड़क
रटोली से सुढैल जाने वाली मार्केट कमेटी की सड़क दशकों पहले बनाई थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसलिए सड़क में दो फुट तक गहरे गड्ढे हो गए।
यमुनानगर: रटोली से सुढैल जाने वाली मार्केट कमेटी की सड़क दशकों पहले बनाई थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसलिए सड़क में दो फुट तक गहरे गड्ढे हो गए। इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकतर लोगों ने सड़क से आना-जाना छोड़ दिया। सुढैल जाने के लिए मजबूरन वाया आइटीआइ, ससौली आना पड़ता है। जिससे समय व पैसा ज्यादा खर्च होता है। गड्ढों के कारण वाहनों का रखरखाव बढ़ गया है। किसानों को भी काफी परेशानी होती है। खेत में आने-जाने व फसल ले जाने में काफी जोखिम उठाना पड़ता है। सड़क के उखड़े पत्थर व गड्ढों दुर्घटना का कारण बनते हैं। सड़क जाने वाले अकसर चोटिल हो जाते हैं। बार-बार मांग के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष है।
सुधीर कुमार, सुढैल
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप