नंबरदारी के लिए दसवीं का फर्जी सर्टिफिकेट लगाने का आरोपित पकड़ा
गांव सढूरा में नंबरदारी पाने के लिए एक व्यक्ति ने दसवीं का फर्जी सर्टिफिकेट लगा दिया। आरटीआइ के माध्यम से इस बारे में गांव के ही गुरमीत ¨सह ने जानकारी मांगी थी। फर्जी सर्टिफिकेट की सूचना मिलने पर एसपी को शिकायत दी गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांव सढूरा में नंबरदारी पाने के लिए एक व्यक्ति ने दसवीं का फर्जी सर्टिफिकेट लगा दिया। आरटीआइ के माध्यम से इस बारे में गांव के ही गुरमीत ¨सह ने जानकारी मांगी थी। फर्जी सर्टिफिकेट की सूचना मिलने पर एसपी को शिकायत दी गई। एसपी को शिकायत के बाद मामले में जांच हुई। जिसमें आरोप सही मिले। इसके बाद आरोपित विक्रम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस ने आरोपित को इस मामले में गिरफ्तार किया है। गांव सढूरा के गुरमीत ने 15 जनवरी को एसपी को विक्रम के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया था कि नंबरदारी पाने के लिए विक्रम ने दसवीं का फर्जी सर्टिफिकेट लगाया है। शिकायत के बाद डीएसपी ने मामले की जांच की। जांच में सर्टिफिकेट फर्जी मिला। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।