Move to Jagran APP

कलानौर में रेलवे अंडरपास निर्माण की वजह से रास्ता बंद, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा लोगों को

पुराना सहारनपुर रोड से सहारनपुर हाईवे पर जाने वालों को अब घूमकर जाना होगा। कलानौर में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य चलने की वजह से यह रास्ता बंद किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 09:45 AM (IST)
कलानौर में रेलवे अंडरपास निर्माण की वजह से रास्ता बंद, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा लोगों को
कलानौर में रेलवे अंडरपास निर्माण की वजह से रास्ता बंद, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा लोगों को

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

पुराना सहारनपुर रोड से सहारनपुर हाईवे पर जाने वालों को अब घूमकर जाना होगा। कलानौर में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य चलने की वजह से यह रास्ता बंद किया गया है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को लोगों को रास्ता बंद होने का पता लगने पर बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। अब उन्हें करीब दस किमी दूर से होकर जाना पड़ रहा है।

दरअसल, गांव कलानौर में रेलवे अंडरपास दोबारा से निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए ही यह रास्ता बंद किया गया है। पहले सहारनपुर हाईवे पर जाने वाले लोग पुराना सहारनपुर रोड से होते हुए कलानौर में पुल के नीचे से निकलते थे। अब इस पुल को बंद कर दिया गया। सोमवार से यह पुल बंद किया गया है। इसके बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता था। जिस वजह से उन्हें पुल के पास से वापस लौटना पड़ा। इस तरह से उनको करीब 20 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी जगाधरी से आने व जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। जगाधरी व उसके आसपास के एरिया के लोग अधिकतर इसी रोड का प्रयोग करते हैं। अब यह रास्ता बंद पड़ा है।

कलानौर में लगाया बोर्ड, जगाधरी में नहीं :

कलानौर में रेलवे की ओर से बोर्ड लगा दिया गया कि पुल के नीचे से रास्ता अस्थाई रूप से बंद है। इसलिए यमुनानगर से पुराना सहारनपुर रोड की ओर न जाए, लेकिन जगाधरी में ऐसा बोर्ड नहीं लगाया गया है। बाकरपुर के संजीव कुमार, जगाधरी के अभिषेक व संजीव ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि यह पुल बंद पड़ा है। जब वह कलानौर पुल के पास पहुंचे, तो रास्ता बंद मिला। अब वापस लौटना पड़ा। उनका आना व जाना करीब 20 किमी पड़ा है। समय अलग से लगा। यहां पर भी ऐसा ही बोर्ड लगाना चाहिए। जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.