डॉ.जुबिन देव को स्वास्थ्य मंत्री चौबे ने किया सम्मानित
यमुनानगर के डॉ. जुबिन देव को डीएनबी परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल करने पर यूनियन मीनिस्टर आफ स्टेट हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर अश्वनी कुमार चौबे द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस दौरान उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन दिल्ली में किया गया।
संवाद सहयोगी, जगाधरी: यमुनानगर के डॉ. जुबिन देव को डीएनबी परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल करने पर यूनियन मीनिस्टर आफ स्टेट हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर अश्वनी कुमार चौबे द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस दौरान उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन दिल्ली में किया गया। डॉ. जुबिन यमुनानगर स्थित कपिल अस्पताल के संचाक डॉ. कपिल का बेटा है। डॉ. जुबिन ने बताया कि डीएनबी की डिग्री उन्होंने मेदांता मेडिसन गुरुग्राम से हासिल की है। अब वह एक निजी अस्पताल में पेट एवं जिगर विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत है। उन्होंने बताया जल्द ही वे यमुनानगर में अपना सेंटर स्थापित करने वाले हैं। ताकि लोगों को जटिल समस्याओं के लिए चंडीगढ़ की ओर न भागना पड़े। डॉ. जुबिन की इस उपलब्धि पर शहरवासी नरेंद्र शर्मा, मानव शर्मा, मुकेश शर्मा, बलवान ¨सह, राजीव गर्ग, रेणु शर्मा, ओमप्रकाश लाठर तथ डा. एंजलिक शर्मा ने बधाई दी।