Move to Jagran APP

दंपती विवाद : महिला थाने में पंचायत पति ने पत्नी और ससुरालियों को पीटा

दंपती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाने के बाहर पंचायत बुलाई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 12:55 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 06:27 AM (IST)
दंपती विवाद : महिला थाने में पंचायत पति ने पत्नी और ससुरालियों को पीटा
दंपती विवाद : महिला थाने में पंचायत पति ने पत्नी और ससुरालियों को पीटा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

दंपती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाने के बाहर पंचायत बुलाई। सामने ही पार्क में दोनों पक्षों के लोग बैठे और बातचीत करने लगे। इस दौरान पति और पत्नी ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिए। इससे मामला भड़क गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूसे चले। पति कहीं से सरिया लेकर आया और ससुराल के लोगों और पत्नी को बुरी तरह से पीटा। इससे भगदड़ मच गई। बाद में आरोपित भाग निकला।

घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि जठलाना क्षेत्र के गांव की युवती सुल्तानपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। दोनों एक-दूसरे पर अवैध संबंधों का शक जताते थे। इस वजह से मामला महिला थाने में पहुंच गया। महिला ने मारपीट, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपने पति और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दी।

शुक्रवार को इसी मामले में दोनों पक्षों को काउंसिलिग के लिए महिला थाने में बुलाया था। दोनों पक्षों की ओर से रिश्तेदार और मौजिज लोग भी आए हुए थे।

समझौता करने के लिए बैठे थे पार्क में

काउंसिलिग के दौरान दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों के मौजिज लोगों ने एक बार फिर पंचायत में समझौता कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर दोनों पक्ष महिला थाने के सामने ही पार्क में बातचीत के लिए पहुंच गए। यहां पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य के साथ संबंध है। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ संबंध है। इतना कहते ही मामला बिगड़ गया। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज शुरू हो गई और जमकर लात-घूसे चले। इतने में युवक कही से सरिया लेकर आया और अपने ससुराल वालों व पत्नी पर वार कर दिए। उन्हें बुरी तरह से पीटा। इससे हंगामा मच गया। थाने के सामने खड़े फरियादी भी उधर दौड़ पड़े। बाद में आरोपित वहां से भाग निकला। करीब 15 मिनट बाद सिटी यमुनानगर थाने से एसआइ भूपेंद्र राणा पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके से सरिया भी बरामद किया। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी रतन लाल ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत भी इस तरह की उनके पास नहीं आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.