विकट परिस्थितियों में डाक्टरों ने निभाई योद्धा की भूमिका : बंसल
संस्था के अध्यक्ष रामनाथ बंसल की ओर से सिविल सर्जन व पीएमओ को घर पर ही तैयार किए हुए कपड़े के 50 मास्क भी वितरित किए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सेव लाइफ सोसाइटी की ओर से सिविल सर्जन डा. विजय दहिया व पीएमओ डा. मंजीत सिंह को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रामनाथ बंसल की ओर से सिविल सर्जन व पीएमओ को घर पर ही तैयार किए हुए कपड़े के 50 मास्क भी वितरित किए। कोरोना महामारी के दौरान जब लोग घरों में रहने के लिए मजबूर थे। उस विकट परिस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना योद्धा बनकर मैदान में डटी रहीं। इस दौरान संजय गौतम, रामरतन धीमान, संजय शर्मा, सुरेश ग्रोवर भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें